फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शहर में करोड़ों रुपये की एचएसवीपी की जमीन पर अवैध मकानों का जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- एचएसवीपी की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई साबित हो रही नाकाफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-21 स्थित फतेहपुर में कार्रवाई कर वहां अवैध रूप से बने करीब एक हजार मकानों को तो हटा दिया, मगर शहर में अभी इस तरह की कॉलोनियों का जाल बिछा हुआ है। करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध रूप से बने बने इन मकानों में लोगों ने बिजली और पानी के कनेक्शन तक लिए हुए हैं। अधिकारियों के तेवर से ऐसा लग रहा है कि अब इस तरह की और भी कार्रवाई निकट भविष्य में हो सकती हैं।
शहर में गांधी कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, खड़क मंगोली और मद्रासी कॉलोनी में लोगों ने अवैध रूप से पक्के मकान बनाए हुए हैं। कई-कई साल से लोग इन कॉलोनियाें में अवैध रूप से रह रहे हैं। एक तरफ जहां आज तक एचएसवीपी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, वहीं इनको बिजली और पानी के कनेक्शन भी लगातार दिए जा रहे हैं। यही कारण है कि यहां पर कब्जाधारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन



लगभग सभी सेक्टरों में बनी झुग्गियां
शहर के लगभग सभी सेक्टरों में झुग्गियां बनी हुई हैं। किसी में कम तो किसी में ज्यादा। अमर टैक्स चौक से चंडीमंदिर चौक तक लगातार झुग्गियां बनी हुई हैं। इसमें सेक्टर-14, 11, 4, 5 और एमडीसी व घग्गर पार के सभी सेक्टरों में झुग्गियों की भरमार है। इनकी संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।


बेमानी साबित हो रही एचएसवीपी की कार्रवाई
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से शहर में झुग्गियां हटाने के लिए हर रोज कार्रवाई की जाती है। मगर यह कार्रवाई शहरवासियों के लिए नाकाफी साबित हो रही है। एचएसवीपी की टीम के जाते ही फिर से झुग्गियां लगा ली जाती हैं।




सेक्टर में झुग्गियाें की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे सेक्टर की सुंदरता तो खराब होती ही है साथ ही अव्यवस्था और गंदगी का आलम भी बनता है। मगर सुनने वाला कोई नहीं है। - धर्म सिंह हीरा, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए, सेक्टर-26




झुग्गियों के बारे में कई बार एचएसवीपी के अधिकारियों लिखा भी जा चुका है। मगर सुनवाई नहीं हो रही है। कई आसामाजिक तत्व भी झुग्गियों में रहते हैं, जिनसे सेक्टरवासी परेशान होते हैं। - मोहिंदर सिंह बल्हारा, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए, सेक्टर-28
विज्ञापन




फतेहपुर में पक्के मकान बनाकर किए गए अतिक्रमण को एचएसवीपी ने हटा यया है। इंफोर्समेंट टीम को शहर में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी शहर में अतिक्रमण है वहां कार्रवाई की जाएगी। - अजय बंसल, एसडीओ सर्वे, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें