फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चचेरे भाई के नाम पर बनाई फर्जी कंपनी बनाकर किया 145 करोड़ का लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। फर्जी कंपनी में चचेरे भाई को कंपनी का डायरेक्टर बनाकर करोड़ों का लेनदेन करने का मामला सामने आया है। एमडीसी स्थित स्टेट साइबर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद निवासी दुष्यंत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चचेरे भाई पंकज शर्मा ने उनके नाम पर कंपनी खोलने की बात कहकर उनसे सभी दस्तावेज ले लिए। अप्रैल 2023 में आरोपियों ने एक फर्जी कंपनी खोली। उसका यूजर लॉग इन आईडी, पासवर्ड और पिन भी जनरेट किया। उसके बाद टिग ट्वैग इंटरेशनल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी खोली। उसके आईडी कार्ड पर एक सिम नंबर भी एक्टिवेट किया। इसके बाद कंपनी के नाम पर अलग-अलग बैंक खाते भी खोले गए। इसके अलावा बैंक खाता की आईडी पासवर्ड, चेक सहित अन्य दस्तावेज शिकायतकर्ता से साइन करवाकर उन लोगों ने रख लिए।
आरोपियों ने दुष्यंत शर्मा से कहा कि वे फिलहाल उसको कंपनी के डायरेक्टर के तौर पर दो लाख रुपये बतौर वेतन देंगे। लाभ ज्यादा होने पर वेतन पांच लाख रुपये से ज्यादा कर देंगे। इसके अलावा दिल्ली के बहुमंजिला इमारत की आठवीं फ्लोर पर कंपनी का हेड ऑफिस बनाने की जानकारी दी गई। शिकायतकर्ता के कई बार निवेदन के बावजूद उसको वहां नहीं ले जाया गया। कुछ समय बाद आरोपी पंकज ने दो और नई कंपनियां खोलीं। इन सभी कंपनियां को खोलने के करीब छह महीने बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि इन कंपनियों में करीब 145 करोड़ से ज्यादा रुपयों का लेनदेन हुआ है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें कॉस्मेटिक कंपनी खोलने की बात कहकर आरोपियों ने दस्तावेज लिए थे। आरोपियों ने जिन कंपनियों को रजिस्टर्ड करवाया उसका ना तो कोई ऑफिस और ना ही कोई हेड ऑफिस है। शिकायतकर्ता के साथ दो और चचेरे भाई समेत आठ लोगों ने फर्जीवाड़ा किया है। बैंक खाते के रिकॉर्ड के मुताबिक 1 जून 2023 से लेकर 28 दिसंबर 2023 में कंपनी के नाम खोले बैंक खातों में करीब 145 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन

बैंक स्टेटमेंट देख उसके होश उड़ गए। जमीन पर ना तो कोई कंपनी और ना ही उसका कोई ऑफिस और ना ही कर्मचारी। 28 दिसंबर 2023 को शिकायतकर्ता के मोबाइल पर बैंक खाते में करीब दो करोड़ के ट्रांजेक्शन का मैसेज आया था। इस पर शिकायतकर्ता ने अपने भाइयों से करोडों में ट्रांजेक्शन का राज पूछा और कहा कि कहीं वह गलत काम तो नहीं कर रहे। इस पर उनके भाई ने कहा कि वह दो करोड़ रुपये में से एक करोड़ रुपये रख ले और चुप बैठ जाए। धोखाधड़ी का पता लगते ही शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सभी खातों और लेनदेन की जांच की जा रही है, ताकि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। - स्टेट साइबर थाना, एसएचओ सूरज चावला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें