फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लहसुन के साथ कर रहा था अफीम की अवैध खेती, पुलिस ने छापा मारकर 300 पौधे किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव निचला कोना में पुलिस ने लहसुन के साथ अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने खेत से करीब 300 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। चौकी इंचार्ज मढ़ावाला मान सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव निचला कोना में आरोपी कुंदन सिंह घर के साथ बने खेत में लहसुन के साथ अफीम की खेती कर रहा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज मान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे अफीम की खेती कर रहे व्यक्ति के खेत में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने खेत से अफीम के करीब 300 पौधे बरामद किए। मान सिंह ने बताया कि अफीम की खेती लगभग तैयार हो चुकी थी।ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कार्रवाई की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मौके से काबू कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें