फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, स्मार्ट सिग्नल और स्टाफ बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हितैषी फाउंडेशन ने शहर में यातायात निगरानी की कमी पर चिंता जताई, स्थायी समाधान की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला की सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण और सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही पुलिस आज संसाधनों और स्टाफ की भारी कमी से जूझ रही है। समाजसेवी संस्था हितैषी फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि करीब 5.5 लाख वाहनों वाले शहर में केवल 170 यातायात पुलिसकर्मी, कर्मचारी और होमगार्ड तैनात हैं, जिनमें से बड़ी संख्या वीआईपी और वीवीआईपी ड्यूटी में लगी रहती है।
हितैषी ने कहा कि केवल चालान काटने से समस्या हल नहीं होगी। स्थायी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान, स्मार्ट सिग्नलिंग, क्रेन व्यवस्था और सख्त पार्किंग प्रबंधन की आवश्यकता है। फाउंडेशन ने ट्रैफिक पुलिस के पास पर्याप्त स्टॉपर, रिकवरी क्रेन और आधुनिक वाहन न होने की समस्या भी उजागर की।
विज्ञापन

संस्था के संगठन सचिव सुभाष शर्मा, सचिव प्रेम लाल गुप्ता और वित्त सचिव तरसेम गर्ग ने बताया कि कई चौराहों पर ट्रैफिक बूथ खाली पड़े हैं और कहीं घास उग आई है, जो कमजोर निगरानी को दर्शाता है। शहर में 27 पार्किंग स्थल होने के बावजूद वाहन सड़कों पर बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। रोज चंडीगढ़, मोहाली और जीरकपुर से लगभग एक लाख वाहन पंचकूला में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन

संस्था ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सेक्टर 7, 11, 14, 19 और 20 की मुख्य सड़कों पर पार्किंग व जाम की समस्या को देखते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं और ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें