फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माजरी चौक पर बढ़ रहा ट्रैफिक का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दो राष्ट्रीय राजमार्गों के जंक्शन पर रोज जाम, कॉलेज और मार्केट से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाला माजरी चौक शहर के सबसे व्यस्त चौकों में शामिल हो गया है। घग्गर पार के सेक्टरों, माजरी गांव, पुराना पंचकूला, गुरुकुल कॉलोनी, सेक्टर-1, लघु सचिवालय, न्यायालय, नाडा साहिब और आसपास के क्षेत्रों का अधिकांश ट्रैफिक इसी चौक से होकर गुजरता है। पीक आवर्स में यहां जाम की स्थिति आम हो गई है।
चौक के समीप स्थित मार्केट और कॉलेज के कारण ट्रैफिक दबाव और बढ़ गया है। मार्केट में करीब 20 दुकानें हैं, लेकिन पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। वहीं कॉलेज खुलने और छुट्टी के समय सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से यातायात प्रभावित होता है। इससे छात्रों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों और लोगों का कहना है कि पार्किंग की कमी के कारण ग्राहकों को दिक्कत होती है और कई बार जाम के चलते एंबुलेंस तक फंस जाती है। राकेश कुमार, कुलदीप सिंह, नरेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मार्केट के आसपास पार्किंग की व्यवस्था करने, ट्रैफिक लाइट लगाने और ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें