पिंजौर। टोल प्लॉॅजा चंडीमंदिर से मल्लाह मोड़ तक पुलिस ने अतिक्रमण हटाया।अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अभिषेक थाना प्रभारी ट्रैफिक की अगुवाई में की गई। कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे रेहड़ी फड़ी लगा कर किया गया अतिक्रमण हटाया। अभिषेक ने बताया कि सड़क या सड़क किनारे किसी भी तरीके से अतिक्रमण न करें। पुलिस द्वारा आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।