पंचकूला। डीसीपी पंचकूला मोहित हांडा के निर्देशानुसार एसीपी ट्रैफिक राजकुमार रंगा के नेतृत्व में शनिवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर सूरजपुर अजीत सिंह और ट्रैफिक इंस्पेक्टर सिटी बिजेंद्र सिंह की ओर से शहर में अलग-अलग जगह पर ट्रैफिक नाका लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 120 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इनमें ज्यादातार चालान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के काटे गए। इसके अलावा ट्रैफिक लाइट पर जेबरा क्रॉस करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। एसीपी ट्रैफिक राजकुमार रंगा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस सूरजपुर की ओर से करीब 70 वाहन चालकों के चालान काटे गए और सिटी ट्रैफिक पुलिस की ओर से 50 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। डीसीपी ने लोगों से अपील की है कि सड़क हादसों की रोकथाम कि लिए ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें।