फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ड्रंकन ड्राइव के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 11 चालान

विज्ञापन
ड्रंकन ड्राइव के खिलाफ विशेष नाके लगाकर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
डीसीपी ने की अपील, शराब पीकर न चलाएं वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पंचकूला। सड़क हादसों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में है। बुधवार रात पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ड्रंकन ड्राइव के खिलाफ विशेष नाके लगाए। इन नाकों के दौरान एल्कोसेंसर की मदद से 200 से अधिक वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें से 11 चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने सभी के मौके पर चालान किए।
विज्ञापन


इस अभियान को पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के दिशा-निर्देश पर चलाया गया। एसीपी ट्रैफिक सुकरपाल सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाना है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमित दहिया ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह दूसरों की जान को भी खतरे में डालने जैसा गंभीर अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें