फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, सड़क पर वाहन खड़ा किया तो कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बढ़ते जाम और दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी, नियम तोड़ने पर तुरंत कार्रवाई
विज्ञापन

वाहन चालकों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन खड़ा करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और अवैध पार्किंग की समस्या को देखते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क किनारे, सार्वजनिक मार्गों और अन्य प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी और मौके पर ही चालान काटा जाएगा।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गलत तरीके से खड़े किए गए वाहन अक्सर ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इससे आम नागरिकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सड़क, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर वाहन पार्क करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और ऐसे मामलों में तत्काल चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में नागरिकों की भूमिका अहम है। पार्किंग नियमों का पालन करने से न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें