फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिना परमिट दौड़ रही बद्दी-बदायूं बस पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ के पास पीछा कर पकड़ी, 44,500 रुपये का चालान बस इंपाउंड
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की सख्त पालना सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बद्दी (हिमाचल प्रदेश) से बदायूं (उत्तर प्रदेश) वाया मढ़ावाला संचालित एक निजी बस को बिना वैध परमिट पकड़ा। बस को रामगढ़ के समीप पीछा कर रोका गया और नियमों के उल्लंघन पर 44,500 रुपये का चालान कर इंपाउंड कर दिया गया।
सूरजपुर ट्रैफिक थाना के एसएचओ अभिषेक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक निजी बस अवैध रूप से बिना परमिट यात्रियों को ले जा रही है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में टीम गठित कर बस का पीछा किया गया। पुलिस ने रामगढ़ के पास बस को रोककर दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि बस चालक के पास संबंधित रूट पर संचालन के लिए कोई वैध परमिट नहीं था। इसके अलावा बस में ओवरलोडिंग भी पाई गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 44,500 रुपये का चालान किया और बस को जब्त कर इंपाउंड कर दिया।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना परमिट बस संचालन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि इसी माह ऐसी चार बसों को इंपाउंड किया जा चुका है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें