फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी... आज से 3 नवंबर तक टैंक चौक के पास सड़क बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार बताया कि 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक पीएमडीए की ओर से शक्ति द्वार के सामने टैंक चौक से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर स्पीड ब्रेकर निर्माण कार्य किया जाएगा। इस दौरान यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन




ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि ओल्ड पंचकूला से 6/7 लाइट और सिंह द्वार होकर चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालक इस मार्ग का प्रयोग न करें। इसके स्थान पर टैंक चौक के पास स्थित स्लिप रोड से मेजर संदीप सांखला चौक (बेलाविस्टा चौक) होते हुए जाने का सुझाव दिया गया है।



पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि अनावश्यक जाम और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें