फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एचएमटी चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, मंडी के दिन बढ़ता है हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और ओवरब्रिज निर्माण की उठाई मांग
विज्ञापन

शुक्रवार को सब्जी मंडी के कारण बढ़ जाता है ट्रैफिक दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। एचएमटी चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि शुक्रवार को सब्जी मंडी के दौरान यहां ट्रैफिक दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे जाम और सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने चौक पर नियमित ट्रैफिक पुलिस तैनात करने और स्थायी समाधान के तौर पर ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार एचएमटी नेशनल हाईवे पर बने इस व्यस्त लाइट प्वाइंट पर न तो नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं और न ही पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी दिखाई देती है। ऐसे में हर शुक्रवार को लगने वाली सब्जी मंडी के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मंडी वाले दिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, रेहड़ियां और खरीदार इसी मार्ग से गुजरते हैं। भीड़ बढ़ने पर कई वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि यदि मंडी के दिन ट्रैफिक पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई जाए तो जाम और हादसों की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।
लोगों ने बताया कि जल्द ही एप्पल सीजन शुरू होने वाला है। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रक और मालवाहक वाहन इसी मार्ग से गुजरेंगे, जिससे ट्रैफिक दबाव और बढ़ जाएगा। ऐसे में समय रहते उचित प्रबंध नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एचएमटी चौक पर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, भविष्य में जाम और दुर्घटनाओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए यहां ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें