फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-17-18 के गोल चक्कर पर लगा जाम, फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-17/18 गोल चक्कर से हाउसिंग बोर्ड की ओर जाने वाली सड़क को शनिवार सुबह पुलिस ने बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया। इससे यहां लंबा जाम लग गया और वाहन चालक देर तक फंसे रहे। हाउसिंग बोर्ड के पास रोड के बीच में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइपलाइन को अपग्रेड करने का कार्य किया गया। पुरानी पाइपलाइन को नई उच्च क्षमता वाली पाइपलाइन से बदला गया, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारू और प्रभावी बनाया जा सके। इस कार्य के चलते सेक्टर-17,18 गोल चक्कर पर जाम रहा।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के वाटर वर्क्स सेक्टर-39 से एमईएस चंडीमंदिर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइप लाइन को अपग्रेड करने का कार्य जारी है। इस कार्य के तहत पुरानी पाइप लाइन को नई उच्च क्षमता वाली पाइप लाइन से बदला जा रहा है, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारू और प्रभावी बनाया जा सके। इस कार्य के चलते हाउसिंग बोर्ड चौक से पंचकूला की ओर जाने वाला मार्ग दिनांक 05 व 6 अप्रैल 2025 को बाधित रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें