फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये जिंदगी न मिलेगी दोबारा', गाड़ी ध्यान से चलाएं, दूसरों का ध्यान रखें,

Sun, 24 Jul 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘ये जिंदगी दोबारा नहीं मिलेगी। सड़क पर गाड़ी चलाते हुए अपना और दूसरा को विशेष ख्याल रखें। आपकी जरा सी चूक से किसी की जान जा सकती है।’ उक्त विचार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस अजय मित्तल ने शनिवार को पंचकूला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ करने के दौरान व्यक्त किए। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-14 स्थित हलसा भवन में 23 से 29 जुलाई तक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान (वन लाइफ) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी के जीवन को बचाने का प्रयास करना सबसे बड़ा पुण्य है। दुर्घटना के एक घंटे का समय गोल्डन आवर होता है। इसमें पीड़ित को प्राथमिक सहायता देकर अस्पताल में पहुंचाना जरूरी है। सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसी व्यवस्था की है कि सड़क हादसे में घायल होने वाले किसी व्यक्ति की सहायता करने वाले को परेशान ना किया जाए।  

बाक्स
सड़क हादसे में रोजाना होती है चार सौ मौत
जस्टिस अजय कुमार मित्तल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के वर्ष 2015 में किए गए सर्वे के अनुसार रोजाना 12 लाख 50 हजार मौत सड़क दुर्घटना में होती है। देश में यह संख्या अब दो लाख 38 हजार तक पहुंच गई। केंद्रीय सड़क मंत्रालय के आंकड़े भी कहते हैं कि भारत में प्रतिदिन 400 मौत होती हैं। हाई स्पीड वाहनों का निर्माण जरूर हुआ पर देश में ऐसे वाहनों के लिए वैसी सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। ज्यादातर सड़क हादसे ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी चलाने और लापरवाही से से होते हैं। 
विज्ञापन


21 जिलों में चलेगा अभियान
सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद हसला ने भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरूआत प्रदेश के सभी 21 जिलों में की है, जो 29 जुलाई तक चलेगा। इसमें हरियाणा पुलिस, रोड सेफ्टी ऑफिसर प्राधिकरण के पेनल के एडवोकेट पैरा लीगल वॉलियंटिर, गैर सरकारी संगठन एवं स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे विभागों का सहयोग लिया जाएगा। इस अभियान के दौरान टैक्सी, टेंपो, ट्रक, बस चालकों और स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा, यातायात के नियम व ट्रैफिक चिह्नों की जानकारी दी जाएगी। 

पंचकूला पुलिस ने बनाया टारगेट ग्रुप
अंबाला और पंचकूला के आयुक्त डा. आरसी मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे के मामलों को लेकर हरियाणा पुलिस में 6 से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए एक टारगेट ग्रुप बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान सड़क मार्ग पर यातायात चिन्ह जैसे जेबरा  क्रासिंग, रेडलाइट, स्पीड कैमरा, लेन ड्राइविंग के बारे जागरूक किया जाएगा। 

माजरी चौक में हुई 15 दुर्घटनाएं
पंचकूला माजरी चौक का उदाहरण देते हुए कहा कि यह दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। पिछले पांच वर्षों के दौरान हुई दुर्घटना के बारे स्वयं उन्होंने सर्वे करवाया गया। यहां 15 बड़ी दुर्घटना हुईं हैं। जिनमें ट्रकों का पलटना भी शामिल है। इसके लिए नेशनल हाईवे अथारिटी को लिखा गया है। उन्होंने इसे ठीक करने का काम इंजीनियरिंग विंग को दिया गया है। जिसने इसको जल्द ठीक करने के लिए कहा है। 

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 157 एक्सीडेंटल प्वाइंट
उप महानिरीक्षक यातायात सिबाश कबीराज ने कहा कि हरियाणा पुलिस की ओर से हर सहयोग देने का आश्वासन दिया। हरियाणा में हर रोज 13 मौत सड़क हादसे में होती है। 37 प्रतिशत दुर्घटना ओवर स्पीड एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने से होती है। राष्ट्रीय राज मार्ग पर पिछले वर्ष 243 तथा इस वर्ष 157 दुर्घटना जगहों की पहचान की गई है। इसमें यातायात सचेतक एवं साइन बोर्ड लगाए गए हैं। 

सड़क सुरक्षा पुस्तिका का किया विमोचन
हलसा के संयुक्त सदस्य सचिव एवं सीजेएम सुनील चौहान ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति अजय मित्तल ने सड़क सुरक्षा पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरमैन रितु टैगोर, प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम निधि बंसल, उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल, डीसीपी अनिल धवन सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, एडवोकेट व सड़क सुरक्षा संगठन के सुभाष कपूर भी उपस्थित थे।
 
ट्रक और टैंपो चालकों को बताए यातायात नियम
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान वन लाइफ की शुरुआत माजरी चौक पंचकूला से की गई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम निधि बंसल ने इस अभियान का शुरुआत करवाई। प्राधिकरण के पैनल एडवोकेट विकास आर्य व पैरा लीगल वालंटियर वीएन शुक्ला ने ट्रक यूनियन में ट्रक एवं टैंपू चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, शराब पीकर वाहन न चलाना, लेन ड्राइविंग की जानकारी। इस मौके पर ट्रैफिक के कोआर्डिनेटर व उपनिरीक्षक सतपाल, रेडक्रॉस शाखा के जिला प्रशिक्षण अधिकारी रमेश चौधरी, सहायक आरटीओ सुरेंद्र कुमार, सुभाष कपूर मौजूद थे। यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह भी मौजूद थे।

आज बस स्टैंड पर चलेगा अभियान
24 जुलाई को सुबह 9 बजे सेक्टर-5 स्थित बस स्टेंड पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें एडवोकेट वीपीएस नामदेव व पैरा लीगल वॉलिंटियर शीश राम, ट्रैफिक पुलिस, रेडक्रॉस शाखा व सड़क सुरक्षा संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें