फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शपथ ग्रहण समारोह के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शालीमार ग्राउंड की तरफ जाने वाले मार्ग रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकूला पुलिस ने यातायात प्रबंधन के मद्देनजर पार्किंग और सड़क मार्गों की एडवाइजरी जारी की है। आम नागरिकों को सलाह है कि शालीमार ग्राउंड की तरफ जाने वाले मार्गों की तरफ वाहन लेकर न जाएं। समारोह में शामिल होने वाले विधायकों, सांसदों, वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अधिकारियों, उद्योगपतियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। निमंत्रण के साथ क्यूआर कोड भी जारी किया जा रहा है, ताकि गूगल मैप से जाकर वाहन पार्क करने वाली जगह तक पहुंचने में परेशानी न हो। इसके अलावा आम नागरिकों के लिए कुछ रूट भी बंद किए गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बेला विस्टा चौक (शहीद मेजर संदीप सांखला चौक), पुलिस मुख्यालय कट, सेक्टर-6 ट्रैफिक लाइट पार करके बाएं तरफ टर्न होकर वाटर ट्यूबवेल के साथ सहित होटल के सामने बनी पार्किंग क्षेत्रों में की गई है। सभी सांसद, विधायकों और अति गणमान्य अतिथियों के वाहन बेला विस्टा चौक (शहीद मेजर संदीप सांखला चौक) पुलिस मुख्यालय कट सेक्टर-6 ट्रैफिक लाइट पार करके बाएं तरफ टर्न लेकर सामने पंजाब नेशनल बैंक पार्किंग एरिया में व्यवस्था होगी। इसके अलावा उद्योगपति बेला विस्टा चौक बाएं तरफ टर्न करके हैफेड चौक से आगे ट्रैफिक लाइट सेक्टर 4/5 परेड ग्रांउड से दाईं तरफ टर्न करके सीधा दाईं तरफ से होकर सामने द कोव होटल के सामने पार्किंग एरिया में अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे। सिविल प्रशासन और पुलिस कर्मचारी जो अपनी ड्यूटी पर तैनात है, वह सभी बेला विस्टा चौक से बाएं तरफ टर्न हैफेड चौक से आगे ट्रैफिक लाइट सेक्टर 4/5 परेड ग्रांउड से दाई तरफ टर्न होकर बाई तरफ इंद्रधनुष सेक्टर-5 पंचकूला की पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे।
विज्ञापन



आम पब्लिक के लिए ये रूट रहेंगे बंद
- सेक्टर-5 का शालीमार ग्राउंड के दोनों तरफ का रूट बंद रहेगा।
- बेलाबिस्टा/संदीप मेजर संदीप सांखला चौक (उसके बाई तरफ) हैफेड चौक, सेक्टर-4 और 5 का ट्रैफिक लाइट पॉइंट
- तवा चौक/शहीद, ऊधम सिंह चौक, सेक्टर-9 और 10 ट्रैफिक लाइट पॉइंट, सेक्टर-8 और 9 ट्रैफिक लाइट पॉइंट, शक्ति भवन और गीता चौक दोनों तरफ से बंद रहेंगे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें