फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निर्माणाधीन शोरूम का लेंटर गिरा, 10 मजदूर घायल तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। रायपुररानी खंड के गांव बड़ौना में मंगलवार को एक निर्माणाधीन शोरूम का लेंटर गिरने से दस मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर रायपुररानी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। तीन मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उनको पंचकूला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आईसीयू में दाखिल कर तीन श्रमिकों का इलाज किया जा रहा है।
यह हादसा मंगलवार की शाम को हुआ। शोरूम की छत पर सरिया बांधा जा रहा था। लेंटर पर काम कर रहे और कमरे में खड़े श्रमिक माल सप्लाई कर रहे थे। इस बीच अचानक मलबा गिरने लगा और देखते ही देखते पूरा लेंटर नीचे आ गिरा। इस हादसे में वहां काम कर रहे खान, घनश्याम, सकल देव, अशोक, जितेंद्र देव समेत करीब दस लोग जख्मी हो गए। कुछ श्रमिकों को सिर, बाजू, टांग, छाती पर गंभीर चोटें आईं हैं, तो कुछ को गुम चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक नारायण ने बताया कि हादसा होते ही लोगों की मदद से मजदूरों को सरकारी अस्पताल लाया गया था। सभी का सिविल अस्पताल में एक्सरे, एमआरआई और सिटी स्कैन किया गया। अस्पताल के सिविल सर्जन पीएमओ जितेंद्र समेत कई डाॅक्टर मरीजों के इलाज में जुटे हुए थे। उधर, पुलिस की तरफ से भी घायलों के बारे में रिपोर्ट ली जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें