16 साल से सरकारी नौकरी के साथ-साथ फिल्मों में कर रहे हैं अभिनय
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बचपन से ही फिल्मों में काम करने का सपना था। कभी नहीं सोचा था सरकारी नौकरी के साथ फिल्मों में काम करने का मौका मिलेगा। 2008 में रामगढ़ में बाॅबी देवल की फिल्म की शूटिंग देखने गया था। एक रोल के लिए एक्टर की जरूरत हुई तो फिल्म में काम करने का मौका मिल गया। कुछ मिनट का रोल करने का मौका मिला और बाॅलीवुड में जाने सफर शुरू हो गया। यह कहना है पंचकूला सेक्टर-20 के रहने वाले डीएसई निर्देशक और बाॅलीवुड एक्टर संजल अहलावत का। बचपन से ही बाॅबी देवल का फैन रहा हूं, उनके साथ पहली फिल्म में काम करने का मौका मिला।
एक द पाॅवर ऑफ वन से शुरू किया सफर
एक्टर संजय ने बताया कि पहली फिल्म फिल्म द पाॅवर ऑफ वन से एक्टिंग करना शुरू किया। इसके बाद बाॅलीवुड के कई फिल्मों रोल मिला। पहली फिल्म में बाॅवी देवल के साथ ढाबे में बैठे गुरू का आशीर्वाद लेने के लिए गांव वाले का रोल दिया गया। कुछ मिनट के रोल से अब फिल्मों में पहचान बना दी। इसके बाद दंगल, चिड़िया द चम्बा, जिंदगी तेरे नाम, किसान और एक द पाॅवर ऑफ वन फेम बाॅलीवुड फिल्मों में रोल मिला। इसके साथ ही सावधान इंडिया और सीआईडी सीरियल में पुलिस इंसपेक्टर का रोल मिलता रहा है। 16 सालों से नौकरी के साथ फिल्मों में काम कर रहा हूं। फिल्मों में अधिक मौका मिले इसके लिए चार माह का एक्टिंग का कोर्स किया। इसके अलावा हरियाणा में गाना लिखने का शौक है। अभी लेटेस्ट हरियाणवी गाना लिखा है। गाने की बोल है- मटक-जटक और माथे आला टिक्का है। हरियाणा में दोनों गाने हिट है।