फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: काली माता मंदिर में मरम्मत कार्य के बीच बंद मिले शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रि के पहले दिन रही अव्यवस्था, महिलाओं-बुजुर्गों को हुई ज्यादा परेशानी
विज्ञापन

एसडीएम ने दिए जल्द पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कालका काली माता मंदिर में शौचालयों का मरम्मत कार्य अधूरा रहने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। शौचालय बंद मिलने और निर्माण कार्य जारी होने के कारण खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को असुविधा का सामना करना पड़ा, जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
मंदिर परिसर में बने शौचालयों में टाइल लगाने सहित अन्य मरम्मत कार्य चल रहा था। ऐसे में जब श्रद्धालु शौचालय प्रयोग के लिए पहुंचे तो वहां मजदूर काम करते मिले और कई जगह दरवाजे तक नहीं लगे थे। इस कारण दोपहर तक कई श्रद्धालु परेशान होकर लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर नवरात्र मेला इंचार्ज एवं एसडीएम कालका संयम गर्ग ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर शौचालयों का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हालांकि मंदिर प्रशासन की ओर से हर बार की तरह इस बार भी मंदिर से कुछ दूरी पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई थी, लेकिन पर्याप्त जानकारी के अभाव में श्रद्धालु इसका लाभ नहीं उठा सके और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें