फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में शुरू हो गई पब्लिक शेयरिंग साइकिल सुविधा, 50 राइड सिर्फ 100 रुपये में, तो फायदा उठायें

Wed, 21 Aug 2019 01:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा खरीदी गईं पब्लिक शेयरिंग साइकिलें। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला की सड़कों पर बुधवार से पब्लिक शेयरिंग साइकिलें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस प्रोजेक्ट का आगाज सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से करेंगे। स्मार्ट सिटी की रेस में पंचकूला लगातार आगे बढ़ रहा है और साथ लगते चंडीगढ़ को पीछे छोड़ स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के लिए काम करने पर फोकस कर रहा है। बता दें कि चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक तो बना है, लेकिन पब्लिक शेयरिंग साइकिल और स्टैंड जैसी वहां कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, पंचकूला में पब्लिक शेयरिंग साइकिल के साथ करीब 20 साइकिल स्टेशन बनाए गए हैं। राजेश जोगपाल ने बताया कि चंडीगढ़, पिंजौर, जीरकपुर साइड से आने वाले लोगों को शहर की एंट्रेंस पर ही साइकिल किराए पर देने की व्यवस्था की जाएगी। ये लोग शहर में अपना काम करने के बाद साइकिल लौटा सकेंगे। पंचकूला हरियाणा का पहला ऐसा शहर होगा जिसमें साइकिल किराये पर देने की स्कीम शुरू की जा रही है।

30 दिन में 30 मिनट की 50 राइड्स वो भी 100 रुपये में

इस प्रोजेक्ट्स के तहत लोग 30 मिनट की 50 राइडस 30 दिन के लिए 100 रुपये में ले सकेंगे, जबकि 180 राइड्स 90 दिन के लिए 250 रुपये में ले सकेंगे। निगम प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि अभी 20 स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशन पर 200 साइकिलों से प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है, जिसे डिमांड को देखते हुए बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। रेजिडेंट्स व किसी काम या घूमने के लिए आए लोग स्टेशनों से साइकिल किराए पर ले सकेंगे। लोगों को 500 रुपये में 30 मिनट की राइड्स 180 दिन के लिये सकेंगे।

यह प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटीज कॉन्सेप्ट है। साउथ एशिया और यूरोपियन देशों में यह प्रोजेक्ट पहले से चल रहा है। देश में स्मार्ट सिटीज के चयन के बाद इसे शुरू किया गया है। मध्यप्रदेश में स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में इसे कुछ महीने पहले ही शुरू किया गया है। स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल चंडीगढ़ भी यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू करने जा रहा है। पंचकूला अभी स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल नहीं है लेकिन पंचकूला एमसी अपने बलबूते शहर में स्मार्ट सिटीज में मिलने वाली सुविधाएं यहां के रेजिडेंट्स को देने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

एंड्रायड और आईओएस एप से सिस्टम कंट्रोल होगा

निगम प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि एंड्रायड और आईओएस एप से सिस्टम कंट्रोल किया जाएगा। इन साइकिलों में जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम और स्मार्ट लॉक्स लगा है। इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम ने मेसर्स धरनी एंटरप्राइजेस को कॉन्ट्रेक्ट दिया है। जोगपाल का दावा है कि यह एजेंसी इससे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में प्रोजेक्ट चला रही है।

यहां बने हैं स्टेशन
पंचकूला नगर निगम का ध्यान पहले उन साइकिल स्टेशन को व्यवस्थित करना है, जहां साइकिल लेने वालों की संख्या ज्यादा होगी। गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-एक और गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-14 के बाहर भी साइकिल स्टेशन बनाए गए हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए साइकिल की सुविधा बेहतर साबित होगी। ये भी हो सकता है कि स्टूडेंट्स के लिए पंचकूला एमसी कोई डिस्काउंट पास बनाए, जिससे की युवाओं में यातायात के वाहनों के इस्तेमाल करने के बजाय साइकिल का इस्तेमाल बढ़े।

स्मार्ट कार्ड भी जारी करेगा निगम
राजेश जोगपाल ने बताया कि मोबाइल एप, वेबसाइट या कियोस्क पर रजिस्ट्रेशन और फीस चुकाने के बाद एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसके बाद स्टैंड पर कार्ड को टच करते ही साइकिल मिल जाएगी। पेमेंट कार्ड के जरिए या कैश भी किया जा सकता है। साइकिल को किसी भी स्टैंड पर जमा किया जा सकता है। जीपीएस और कंप्यूटर की वजह से साइकिल का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन मौजूद रहेगा। यदि कोई व्यक्ति पंचकूला से बाहर का है तो उसे डेबिट या क्रेडिट कार्ड के आधार पर साइकिल मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें