फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दूसरे दिन भी रही कड़ी सुरक्षा, शांतिपूर्वक हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित टीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रही। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। जिन परीक्षार्थियों ने गले या हाथ में धागे बांध रखे थे, उनको खुलवा दिया गया। घड़ी, कड़े और गहनों को भी बाहर ही उतरवा दिया गया।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा 29 और 30 अप्रैल को टीजीटी की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें टीजीटी फीजिकल एजुकेशन, टीजीटी होम साइंस, टीजीटी हिंदी, टीजीटी साइंस, टीजीटी गणित, टीजीटी संगीत, टीजीटी संस्कृत और टीजीटी उर्दू विषयों से संबंधित परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया। केवल पंचकूला जिले में ही परीक्षा का आयोजन करवाया गया। आयोग ने कुल 24,330 उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए थे, जिसमें से कुल 19,738 उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए।
इस परीक्षा को देने वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत 81.12 रहा। इस परीक्षा के आयोजन के लिए पंचकूला जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व जिले के संबंधित स्कूल प्रबंधन का पूरा योगदान रहा। आयोग के चेयरमैन और सचिव ने कार्यालयों में बने नियंत्रण कक्ष से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी। आयोग के चेयरमैन ने इस बात की भी खुशी जाहिर की कि किसी भी स्थान से कोई नकल या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली और व्यवस्थित रूप से परीक्षा करवाने वाले सभी कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें