फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचपैक्स में श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या का टिकट रहा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-8 के डीएवी मॉडल स्कूल में हरियाणा परिमंडल अंबाला के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-8 के डीएवी मॉडल स्कूल (वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय) में अंबाला डाक मंडल ने दो दिवसीय जिलास्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी पंचपैक्स-2024 का शुभारंभ किया। भारतीय संस्कृति विषय पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन हरियाणा परिमंडल अंबाला के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह ने किया। इस मौके पर एक विशेष आवरण रिलीज कर उन्होंने सभी से अपील की है कि वे इस प्रदर्शनी में आकर डाक विभाग द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित टिकटों के बारे में जानकारी हासिल कर अपना ज्ञानवर्धन करें।
प्रदर्शनी में अंबाला और पंचकूला जिलों से प्रसिद्ध फिलेटेलिस्ट और नए फिलेटेलिस्ट ने भारतीय संस्कृति पर करीब 40 फ्रेम प्रदर्शित किए हैं। इसमें भारतीय संस्कृति से संबंधित पुरानी और नई डाक टिकटें, विशेष आवरण, पोस्टकार्ड, माई स्टैंप का प्रदर्शन किया गया है। श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या से संबंधित डाक टिकट, विशेष आवरण अत्यधिक आकर्षण का केंद्र रहा। अधिक से अधिक फिलेटेलिस्टों ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया। डाक विभाग द्वारा बच्चों के लिए स्टैंप डिजाइन प्रतियोगिता (डाक टिकट चित्रकला), फिलेटली क्विज (डाक टिकट संग्रह प्रश्नोतरी) और एक फिलेटली वर्कशाप (डाक टिकट संग्रह कार्यशाला) का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सात स्कूलों के 63 विद्यार्थियों ने भाग लिया
डाक टिकट चित्रकला प्रतियोगिता में सात स्कूलों के 63 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतिभागियों के दो समूह बनाए गए। एक समूह में छठी से लेकर आठवीं कक्षा के विद्यार्थी थे। दूसरे समूह में नौवीं से लेकर दसवीं कक्षा के विद्यार्थी थे। यह प्रतियोगिता सुबह 11.15 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। डाक टिकट प्रश्नोतरी में छह स्कूलों के 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें भाग लेने वाले छठी से लेकर दसवीं कक्षा के विद्यार्थी थे। यह प्रतियोगिता सुबह 11.30 से लेकर 12.30 बजे तक करवाई गई। इन दोनों प्रतियोगिताओं में सभी विजेता प्रतिभागियों का चयन करने के लिए तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को 30 अगस्त को प्रदर्शनी के समापन समारोह पर सम्मानित किया जाएगा। फिलेटेली वर्कशॉप दोपहर 12.30 बजे से 12.45 तक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य है कि डाक टिकट जारी करने के साथ-साथ सभी को उससे संबंधित इतिहास की जानकारी भी प्राप्त हो सके। उद्घाटन समारोह में अंबाला मंडल डाकघर के प्रवर अधीक्षक विजय कुमार ने मुख्य पोस्टमास्टर जनरल का स्वागत किया। इस प्रदर्शनी में आगंतुकों की सुविधा के लिए एक काउंटर में स्टैंप सेल, फिलेटेली डिपॉजिट खाता और माई स्टैंप बनवाने की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें