पंचकूला। सेक्टर-1 सूरज सिनेमा के समीप अहाते के सामने खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप समेत बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेक्टर-7 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गोपी राम ने बताया कि वह डीएलएफ में बतौर असिस्टेंट मैनेजर काम करता है। 23 अगस्त की शाम वह अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-1 सूरज थिएटर के समीप अहाते में गया था। अहाते के बाहर उसकी कार खड़ी थी। कार की सीट पर लैपटॉप और बैग रखा था। अहाते से बाहर निकलने पर उसने देखा कि कार का शीशा टूटा है। उसमें से लैपटॉप और बैग गायब है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। ब्यूरो