फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चित्रकला और पोस्टर से बच्चों ने दिया पौष्टिक भोजन अपनाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकला और पोस्टर से बच्चों ने दिया पौष्टिक भोजन अपनाने का संदेश
विज्ञापन

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बाल दिवस पर पोषण जागरूकता शिविर आयोजित

बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर वितरित की पोषण चिक्की
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जंक फूड की बढ़ती आदतों के बीच बच्चों को पौष्टिक भोजन का महत्व समझाने के लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला में बाल दिवस पर पोषण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने पोस्टर और चित्रकला के माध्यम से संतुलित आहार का महत्व दर्शाया। साथ ही फल, हरी सब्जियां, दालें और अनाज को दैनिक भोजन में शामिल करने का संदेश दिया।

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में संस्थान के कौमारभृत्य विभाग की ओर से आयोजित शिविर कुलपति प्रोफेसर डॉ. संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में लगाया गया। इसका शुभारंभ डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव है। बचपन में बेहतर पोषण मिलने से शारीरिक विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। अभिभावकों को बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रितेश कुमार वर्मा ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण बच्चों के खानपान की आदतों में बदलाव आ रहा है। जंक फूड और पोषक तत्वों से रहित खाद्य पदार्थों का बढ़ता सेवन चिंता का विषय है। बच्चों को मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें और अनाज खाने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है।

डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि आयुर्वेद में आहार को स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार माना गया है। सही मात्रा में और उचित समय पर लिया गया भोजन स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक होता है। बच्चों में बचपन से ही स्वस्थ खानपान की आदतें विकसित करना जरूरी है।
विज्ञापन


विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपर्णा दिलीप ने बताया कि शिविर में बच्चों ने पोषण प्रश्नोत्तरी और चित्रकला गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें औषधीय गुणों से भरपूर पोषण चिक्की भी वितरित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें