फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहरः वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, बिना हेलमेट कर रहे थे ड्राइव

Mon, 22 Jul 2019 09:40 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सड़क हादसे में मारे गए युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे लाइट प्वाइंट और कलाग्राम लाइट प्वाइंट के बीच स्थित रेलवे ब्रिज पर शनिवार आधी रात तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को पीजीआई पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ध्यान देने वाली बात यह है कि हादसे के वक्त तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। इतना ही नहीं एक ही बाइक पर तीनों युवक सवार थे। युवकों ने अगर हेलमेट पहना होता हो उनकी जान बच सकती थी। मृतकों की पहचान सेक्टर-29 निवासी मोहम्मद शानू (26), हैदर (24) और मोहाली के फेज-11 निवासी शाहरुख (25) के रूप में हुई है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 279, 304ए समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे की है। चंडीगढ़ कांग्रेस के वाइस प्रेसीडेंट मोहम्मद सादिक (पड़ोसी) ने बताया कि हैदर, शानू और शाहरुख तीनों दोस्त थे। शनिवार को काम खत्म करने के बाद तीनों शानू की बाइक पर किसी काम से कहीं गए थे। वापस मनीमाजरा की ओर से लौटते समय जब वे कलाग्राम लाइट प्वाइंट से पहले रेलवे ब्रिज के पास पहुंचे तो तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों बीच सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनके सिर पर काफी चोटें आईं, जिससे सड़क पर चारों तरफ खून बिखर गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर और आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं पुलिस घटना के बाद चौक और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया ताकि पता चल सके आखिर इस घटना को कौन जिम्मेदार है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

100 मीटर तक घसीटती गई बाइक

बताया गया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि वाहन से टक्कर लगने के बाद युवकों की बाइक सड़क पर करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई आगे गई। इसके बाद बाइक रोड किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवकों को गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं उनके सिर के बालों का गुच्छा टूटकर डिवाइडर से चिपक गया। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जिंदगी बच सकती थी।

दोस्त को छोड़ने गए थे तीनों
परिजनों ने बताया कि हैदर सेक्टर-46 और शानू सेक्टर-34 के एक सैलून में काम करते थे जबकि शाहरुख टेलर का काम करता था। हैदर के भाई आमिर ने बताया कि रोजाना हैदर घर से करीब सुबह 10 बजे निकल जाता था और रात करीब 9 बजे उसकी छुट्टी होती थी। शनिवार को छुट्टी के बाद तीनों मनीमाजरा स्थित एक दोस्त को छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया।
बॉक्स

हैदर की दो दिन बाद होनी थी शादी
हैदर तीन भाइयों में बीच का था। उसकी एक बहन है। परिजनों ने बताया कि हैदर कि शादी बिजनौर (यूपी) में 24 जुलाई को होनी थी। घर में जोरशोर से तैयारियां चल रही थीं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि उनका बेटा अब उनके बीच नहीं रहा। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, लड़की के घर में भी हादसे की खबर सुनकर मातम छाया हुआ है।

दो माह बाद थी शानू की शादी
शानू के दो भाई हैं। शानू की शादी नजीबाबाद, बिजनौर (यूपी) में अगले दो महीने बाद होनी थी। दोनों घरों में खुशी का माहौल था। बताया गया कि हादसे की खबर सुनते ही लड़की वालों के घर में सन्नाटा पसर गया, खुशियां गम में बदल गईं। शाम तक घरों में रिश्तेदारों और दोस्तों का आना जाना लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें