फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दुकानदार से तीन युवकों ने की मारपीट, एक्टिवा छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक युवक से तीन युवक एक्टिवा छीनकर फरार हो गए। प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बलटाना में रहता है और उसकी बिजली की दुकान है। 17 अप्रैल को वह बलटाना से टीवीएस जुपिटर पर सवार होकर सेक्टर-5 सर्कल पार्क बिजली का काम करने जा रहा था। शालीमार ग्राउंड गेट नंबर-2 पर तीन युवक उसकी स्कूटी के आगे आ गए और उसे रोक लिया। दो युवकों ने उसके मुंह पर मुक्का मारा और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद युवकों ने उसके हाथ से जुपिटर की चाबी छीनी और फरार हो गए। सेक्टर-5 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें