फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में दो पहिया वाहन के शोरूम में लगी आग, 18 से 20 वाहन जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंडस्ट्री एरिया फेस-2 के प्लाॅट नंबर-154 में दोपहिया वाहन के शोरूम में आग लग गई। शोरूम के सर्विस मैनेजर विशाल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह सात बजे किसी का फोन आया कि शोरूम में आग लगी है। वह तुरंत शोरूम में पहुंचे और सेक्टर-19 की चौकी में फोन किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को फोन किया। फायर बिग्रेड की टीम को अंदर जाने की जगह नहीं मिली।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड पर मौजूद मनिंदर सिंह ने शटर को तोड़कर किसी तरह अंदर दाखिल होकर आग पर काबू पाया। सर्विस मैनेजर विशाल ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि 18 से 20 नए दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। इनमें जिक्सर बाइक, एक्टिवा और इलेक्ट्रिक बाइक शामिल हैं। करीब 25 से 30 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें