फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा रश्मीत कौर ने तीन सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का नाम किया रोशन

विज्ञापन
हालमार्क पब्लिक स्कूल की छात्रा रश्मीत कौर ने तीन कैटैगरी में तीन सिल्वर मेडल जीते। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
हॉलमार्क पब्लिक स्कूल की आठवीं की छात्रा रश्मीत कौर ने शूटिंग चैंपियनशिप में तीन सिल्वर मेडल जीतकर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया है। तीन कैटेगिरी में प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप अहमदाबाद (गुजरात) में किया गया था। निशानेबाजी में रश्मीत कौर ने एयर राइफल जूनियर महिला, एयर राइफल सीनियर महिला और एयर राइफल यूथ महिला वर्ग में भाग लिया। तीनों कैटेगिरी में रश्मीत के सिल्वर मेडल जीतने पर उनके कोच दिनेश कुमार ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि रश्मीत कौर ने अपनी मेहनत से यह खिताब जीता है। छात्रा रश्मीत कौर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में होने वाली निशानेबाजी की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। हॉलमार्क पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जीवतेश गर्ग ने निशानेबाजी में सिल्वर मेडल जीतने वाली छात्रा रश्मीत कौर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रश्मीत ने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। अपने खेल कैरियर में रश्मीत कौर को आगे भी अच्छा मुकाम मिले।
विज्ञापन

माता-पिता ने जताई खुशी
तीन मेडल जीतने पर उनके पिता जसबीर सिंह और मां सतिंदर कौर ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि रश्मीत कौर सुबह से ही निशानेबाजी को लेकर जुट जाती थी। कड़ी मेहनत और सटीक प्रशिक्षक के कारण इस प्रतियोगिता में जीत मुमकिन हो पाई। वह शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी मार्क-10 में प्रेक्टिस करती थी। वहीं शूटिंग में तकनीकी प्रशिक्षण के अलावा शारीरिक और मानसिक व्यायाम देर शाम तक करती थी। समर्पण और कठिन परिश्रम के कारण उसने अपने आपको इस निशानेबाजी की प्रतियोगिता में जीत के लिए तैयार किया। 11 महीने उसने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कड़ी मेहनत की। हालमार्क स्कूल की प्रिंसिपल कविता वाधवा ने बताया कि रश्मीत कौर ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। आने वाले ओलंपिक प्रतियोगिता में वह खेले, तो यह हमारे लिए खुशी की बात है। इस दौरान प्रिंसिपल ने रश्मीत कौर को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें