फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिस्ताैल दिखाकर तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े लूटी ज्वेलरी की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। शहर के भार्गव कैंप में वीरवार को दिनदहाड़े तीन नकाबपोश लुटेरों ने एक ज्वेलर की दुकान पर धावा बोल दिया। हथियारों से लैस होकर आए लुटेरों ने पहले तो दुकान मालिक पर बंदूक तानी, उसके बाद वहां लगे काउंटरों को तोड़ना शुरू कर दिया।
वारदात के वक्त ज्वेलर का बेटा दीपक दुकान में बैठा था। लुटेरों के हाथों में तलवार और पिस्टल को देखकर दीपक सीट से चिल्लाता हुआ उठा और दुकान के दूसरे कोने में चला गया। लुटेरों ने दुकान पर रखी ज्वेलरी अपने बैग में डालनी शुरू कर दी। लुटेरों ने दुकान मालिक पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गोली चली नहीं। इसके बाद दुकानदार ने अपनी जान बचाने के लिए लुटेरों को पैसे दे दिए। कुछ ही मिनट में नकदी और ज्वेलरी लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पूरी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज लगी है, उसमें एक युवक की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने उसके घर दबिश भी दी है लेकिन वह घर से फरार है।

पीड़ित ने बताया कि लुटेरे 2 लाख से अधिक नकदी व गहने लेकर फरार हो गए। इलाके के ज्वेलरों का कहना था कि वहां के हालात यह हो गए हैं कि कोई भी दुकानदार इस समय सुरक्षित नहीं है। गुस्साए सुनियारा बाजार के व्यापारियों ने चेतावनी दी कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह जल्द दुकानें बंद करके धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें