चंडीगढ़। पंजाब में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए हैं। ब्लैक फंगस का भी एक मामला राज्य में आया है। सूबे में संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 12417669 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 599482 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 456 मामले सक्रिय बने हुए हैं। 16316 लोग अब तक संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। रविवार को अमृतसर, होशियारपुर और तरनतारन में 1-1 मरीज की मौत हुई है।