संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बीएसएफ के जवानों ने अटारी क्षेत्र के पास तीन पाकिस्तानी ड्रोन और आधा किलो हेरोइन बरामद की है। जांच की जा रही है कि हेरोइन की खेप इस खेप को कौन उठाने की फिराक में था। जिन इलाकों में क्रैश ड्रोन बरामद किए गए हैं, वहां तलाशी अभियान चलाया गया।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि गश्त के दौरान बीएसएफ के जवानों ने गांव चक्क अला बख्श के पास एक ड्रोन व गांव रोड़ां वाला के पास एक ड्रोन बरामद किया। तीसरा ड्रोन काहनगढ़ गांव के खेतों से मिला। यहीं से 540 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।