पंचकूला। सिविल अस्पताल की तीन एक्सरे मशीन खराब पड़ी हैं। इनमें एक पोर्टल एक्सरे, दो एक्सरे मशीन शामिल हैं। इस कारण अभी एक डीआर एक्सरे मशीन के भरोसे ही पूरे अस्पताल के मरीजों के एक्सरे किए जा रहे हैं। इस कारण सुबह से दोपहर दो बजे तक मंगलवार को एक्सरे रूम के बाहर मरीज एक्सरे के लिए लाइन में खड़े रहे। उन्हें एक्सरे के लिए ढ़ाई से तीन घंटे तक लंबा इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों ने लंबा इंतजार करने के बाद बाहर से निजी लैब में अपना एक्सरे कराया। अब उन्हें ओपीडी में डॉक्टर से जांच के लिए दोबारा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। ब्यूरो