फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी से रायपुररानी तक तीन किलोमीटर सड़क बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी से रायपुररानी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का लगभग तीन किलोमीटर का हिस्सा इस समय बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढे और सड़क पर जमा हुआ गहरा कीचड़ न केवल वाहनों के आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि हादसों का कारण भी बनता जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हिस्से से गुजरना अब जोखिम भरा सफर बन चुका है। विशेष रूप से छोटे वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं जिससे चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो वाहन खुद निकालने के लिए लोगों को उतरकर धक्का लगाना पड़ता है, जिससे राहगीरों को भी परेशानी होती हैं।

बारिश के मौसम में सड़क की हालत और भी खतरनाक हो गई है, क्योंकि गड्ढे पानी से भर जाते हैं और अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क कितनी गहरी या उबड़-खाबड़ है। स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरीपेशा लोग और ग्रामीण इस रास्ते से रोजाना गुजरते हैं और उन्हें हर रोज जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत की मांग
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मुख्य पॉइंट की तत्काल मरम्मत करवाई जाए और कीचड़ को हटाकर मार्ग को सुचारु किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले सुधार कार्य पूरा हो सके। यदि समय रहते संबंधित विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें