फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये 7.5 किलो हेरोइन मंगाने वाले तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये 7.5 किलो हेरोइन मंगाने वाले तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बॉर्डर पार से नशा मंगाने वाले ये तीनों तस्कर पाकिस्तान से ड्रग्स तस्करों के सीधा संपर्क में थे। पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाकर आरोपी पंजाब और पड़ोसी राज्यों में सप्लाई करते थे। इन आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरसाहब सिंह निवासी गांव झंजोटी अमृतसर, साजन सिंह निवासी गांव भकना कलां अमृतसर और सतनाम सिंह निवासी कोट खालसा अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से .30 बोर के एक पिस्तौल सहित .30 बोर के 26 कारतूस बरामद करने के अलावा उनकी मारुति स्विफ्ट कार और स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।
विज्ञापन

पाकिस्तान आधारित नशा तस्करों ने सरहद पार से यह खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया था। इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है। थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है।
मोटरसाइकिल पर करने जा रहे थे 7.5 किलो हेरोइन सप्लाई
डीजीपी ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को खुफिया सूचना मिली कि कुछ नशा तस्करों ने गांव धर्मकोट पत्तन के पास पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा फेंकी गई हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त की है। यह खेप आगे नशा सप्लायर सतनाम सिंह को अमृतसर में खालसा काॅलेज के सामने कोट खालसा के पास पहुंचाने जा रहा है। डीएसपी सीआई अमृतसर बलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अड्डा खुसरो टाहली में विशेष नाका लगाया और गुरसाहब और साजन को 7.5 किलो हेरोइन और 16 कारतूसों समेत उस समय काबू किया, जब वे अपने मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। पुलिस टीमों ने जाल बिछाकर थाना कोट खालसा के इलाके से नशा सप्लायर सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और .30 बोर के पिस्तौल समेत 10 कारतूस बरामद किए और उसकी स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें