फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-10 के सनातन धर्म मंदिर में तीन दिवसीय कृष्णकथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर 10 के श्री सनातन धर्म मंदिर में मंदिर सभा एवं महिला संकीर्तन मंडली की तरफ से कृष्ण जन्माष्टमी पर तीन दिवसीय कृष्ण कथा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इसमें वृंदावन से विशेष रूप से पधारे आचार्य श्रीकृष्ण गोपाल पाराशर ठाकुर जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्रीकृष्ण कथा के प्रथम दिन प्रभु प्राप्ति और सच्ची शांति की प्राप्ति पर प्रकाश डाला l श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान राजकुमार शर्मा, महासचिव संजय आहूजा ने बताया कि 4 सितंबर से 5 सितंबर तक श्री कृष्ण कथा रोजाना साईं चार से सात बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


6 सितंबर जन्माष्टमी के दिन समय चार से साढे पांच बजे तक महिला संकीर्तन, शाम सात से दस तक बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, शाम से कृष्णजन्म तक श्रीकृष्ण जन्म पर आधारित भजन और कथा का आयोजन होगा l मंदिर के वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी ने बताया कि आज श्रीकृष्ण कथा के पहले दिन परम पूज्य बाल व्यास श्री कृष्ण गोपाल पाराशर ने श्रद्धालुओं को अपना जीवन सार्थक बनाने के लिए सत्संग की महिमा व उपयोगिता का वर्णन किया। इस अवसर पर मंदिर के महिला संकीर्तन मंडल प्रधान परवीन प्रवेश, मुख्य संरक्षक बाबू दलजीत सिंह, संरक्षक एस के शर्मा, आरएल सेतिया, जीडी गौतम मामचंद मुंशी राम अरोड़ा, जीडी बत्रा, विशाल शर्मा, उपप्रधान डीएन मोगा, आभा साहनी, सत्या गौतम, राहुल शर्मा, तरसेम गर्ग, एमआर गुप्ता, रोशन खंडूजा, कृष्ण वंती, एसआर जोहर, प्रेम लाल गुप्ता, पंडित ओम प्रकाश मिश्रा, पंडित रमेश, पंडित परमानंद और गणमान्य नागरिक व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें