फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध शराब की 10 पेटियों के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध रूप से शराब की 120 बोतलें ले जा रहे तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति शंटी-बंटी ढाबे के पास ऑटो रिक्शा में अवैध शराब की पेटियां लेकर पिंजौर की ओर जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक ऑटों में जा रहे तीन व्यक्ति दिखे। वे पुलिस को देखकर ऑटो तेजी से भगाने लगे। पुलिस ने ऑटो रुकवाकर तीनों व्यक्ति को पकड़ लिया। उनकी पहचान रोशन निवासी दशमेश कॉलोनी, कमल किशोर निवासी कबीर पंथी मोहल्ला चौणा चौक और अनुज गुप्ता के रूप में हुई। आरोपियों के पास से अवैध शराब की 10 पेटी देसी मार्का रसीला संतरा बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें