फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 49 लाख ठगी मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर 49.31 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शैतान, अतुल अहिरवार और साहिब खान के रूप में हुई है। पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया और फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश का झांसा देकर रकम ठगी थी। पुलिस अन्य आरोपियों और आर्थिक लेनदेन की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें