फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमेरिका भेजने के नाम पर 43 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार, 31 लाख बरामद

Sun, 23 Feb 2025 01:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
अमेरिका के जंगलों में बिताए दिनों के दाैरान वीरेंद्र के पैरों में पड़े छाले।
विज्ञापन
एंटी इमिग्रेशन टीम ने कोर्ट में तीनों आरोपी को कोर्ट में किए पेश
विज्ञापन

अदालत ने मुख्य आरोपी गौरव जैन को छह दिन रिमांड पर भेजा और सत्यम व सौरव को अंबाला जेल भेजा
अन्य आरोपियों के खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अमेरिका भेजने के नाम पर 43 लाख की ठगी करने के मामले में एंटी इमिग्रेशन पुलिस टीम ने शुक्रवार को तीन आरोपी को करनाल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 31 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान अंबाला कैंट निवासी सत्यम, जीरकपुर निवासी सौरव जिंदल और अंबाला कैंट निवासी गौरव जैन के रूप में हुई है। शनिवार को तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सुनवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव जैन को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। वहीं आरोपी सत्यम व सौरव को अंबाला जेल भेज दिया है। एसीपी मुख्यालय विक्रम नेहरा ने बताया रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों के पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

इस तरह हुई विदेश भेजने के नाम पर ठगी
एसीपी मुख्यालय विक्रम नेहरा ने बताया कि शिकायतकर्ता एमईएस कालोनी चंडीमंदिर कैंट निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक दोस्त के जरिये कुरुक्षेत्र निवासी पंकज नाम के एजेंट से मिला। एजेंट ने विश्वास दिलाया कि वह उसे अमेरिका में टूरिस्ट वीजा लगवाकर भेजेगा और उस वीजा को वर्क वीजा में कन्वर्ट करवा देगा। जब डील तय हुई तो आरोपियों ने अलग-अलग तरीके से परिवार से 43 लाख ले लिए थे।
विज्ञापन

अमेरिकी फोर्स ने भेजा वापस
पुलिस जांच में सामने आया कि वीरेंद्र को अमेरिका भेजने के नाम पर कई महीने अलग-अलग यातायात मार्गों से कई देशों में घुमाते रहे। इस दौरान वे वीरेंद्र को पहले दुबई, इसके बाद बहरीन, तुर्की, ब्राजील, बोलिविया, पेरु, इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, कोस्टारिका, होंडरस, गोटमाला ले गए और फिर 21 जनवरी को उसे मैक्सिको से अमेरिका के बॉर्डर पर छोड़ दिया। 25 जनवरी को अमेरिका की फोर्स ने उसे पकड़कर जेल में डाल दिया था। जहां से 13 फरवरी को अमेरिका से भारत भेज दिया। इस दौरान वीरेंद्र से जबरन काम भी करवाया गया और बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस की अपील

एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि विदेश में भेजने वाले फर्जी एजेंटों से सतर्क रहें। केवल पंजीकृत और अधिकृत एजेंटों की सेवाओं का उपयोग करें। पंचकूला में केवल 2 पंजीकृत एजेंट हैं। वर्ल्ड पेडल, जिसका कार्यालय प्रथम तल, SCO 75 सेक्टर-12 पंचकूला में है। दूसरा जी एंड जी स्किल्स डेवलपर्स प्रा. लिमिटेड, जिसका कार्यालय DSS 28 P सेक्टर 12 पंचकूला में है। इसके अलावा सरकारी वेबसाइट www.emigrate.gov.in पर जाकर पंजीकृत एजेंट की वैधता की जांच करके ही अप्लाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें