फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्कर नाइजीरियन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर पंचकूला डॉ. हनीफ कुरैशी के निर्देशानुसार जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत क्राइम ब्रांच एवं अन्य पुलिस की टीमें नशे का इस्तेमाल करने और खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके तहत क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में एक नाइजीरियन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल निवासी आशियाना, सेक्टर-19 पंचकूला, गोपाल और नाइजीरियन कनू ओबिना हाल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आरोपी विशाल और गोपाल को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है, जबकि नाइजीरियन कनू ओबिना का तीन दिन का रिमांड लिया है। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने 16 मई को आरोपी गोपाल को 16.48 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने विशाल से हेरोइन खरीदी थी। इसके बाद विशाल ने बताया कि वह हेरोइन दिल्ली में नाइजीरियन से खरीदकर लेकर आया था। इसके बाद पुलिस कनू ओबिना तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें