फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एसटीएफ ने रायपुररानी में कार्रवाई करते हुए एक गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनमोल कुमार निवासी गुलाबगढ़ (डेराबस्सी), गुरप्रीत उर्फ गोपी निवासी सैदपुरा (डेराबस्सी) और मुनीष कुमार उर्फ काला निवासी श्यामटू, चंडीमंदिर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से चार दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला एसटीएफ में तैनात एसआई राजन के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार को छोटा त्रिलोकपुर मोड़ के पास वांछित अपराधियों की तलाश में थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक गैंग के तीन सदस्य बिना नंबर प्लेट की सफेद ए-स्टार कार में बैठे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और कार सवार तीनों युवकों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान अनमोल कुमार के पास से एक काले रंग की पिस्तौल, गुरप्रीत उर्फ गोपी और मुनीष उर्फ काला के पास से कुल आठ कारतूस बरामद हुए। कार को भी बतौर सबूत कब्जे में लिया गया। कार भी चोरी की बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें