फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गन पॉइंट पर टैक्सी कार और चार हजार नकद लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने गन पॉइंट पर टैक्सी कार और चार हजार नकद लूट के मामले में तीन आरोपियों को 31 जुलाई को करनाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अगस्त को आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान करनाल निवासी धीरज, शिवा और देवेंद्र राणा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 5 दिसंबर 2023 में थाना पिंजौर में पीड़ित शैंकी कश्यप निवासी पानीपत ने शिकायत दी थी। शैंकी ने बताया था कि 4 दिसंबर की रात पानीपत रेलवे स्टेशन से तीन युवकों ने उसकी टैक्सी पिंजौर जाने के लिए बुक की थी। रास्ते में चंडी मंदिर टोल प्लाजा पर दो और युवक उनकी गाड़ी में सवार हुए। रात करीब 11 बजे पांचों युवक टैक्सी को पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित खेड़ा बसेला गांव के नजदीक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उन्होंने चालक के साथ मारपीट की। हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन, 4000 रुपये नकद लूट लिए और टैक्सी लेकर फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई टैक्सी स्विफ्ट कार चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा से बरामद कर ली थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे।

एसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने एक और साथी देवेंद्र राणा के बारे में जानकारी दी। उसे 1 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 395 (डकैती) और आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गिरोह का मास्टरमाइंड है अपराधी


अरविंद कंबोज ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड धीरज एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसने हरिद्वार में एटीएम लूट का प्रयास भी किया था और वर्तमान में जमानत पर बाहर था। अन्य दोनों आरोपियों पर भी दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है और फरार दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही, लूट में प्रयोग किए गए अवैध हथियारों और अन्य सामान की बरामदगी के लिए भी टीमें सक्रिय है। एसीपी ने कहा कि दो फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें