फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ, लोगों ने फेसबुक पर ऑनलाइन किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में कोरोना का खौफ देखने को मिला। प्रशासन ने सेक्टर-5 स्थित ग्राउंड में योग का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें आयुष विभाग के फेसबुक पेज से जोड़कर लोगों को ऑनलाइन योग करवाया गया। ग्राउंड में 10 से 15 लोगों को ही बुलाया गया था। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा की अध्यक्षता में लोगों को जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर दलीप मिश्रा और उनके अन्य प्रशिक्षकों ने योग करवाया। इसका लाभ हजारों लोगों ने घर बैठे ही लाभ उठाया।
विज्ञापन

छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन योग एट होम थीम पर किया गया। इससे पहले आयुष विभाग के फेसबुक पेज पर ही लाइव अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकाल की ट्रेनिंग दी थी। योग दिवस पर सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में सुबह 7 से 7.45 बजे तक योगाभ्यास का फेसबुक लाइव जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दलीप मिश्रा की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते किया गया। पांच वर्षों से प्रतिवर्ष 21 जून को योग दिवस का भव्य स्तर पर आयोजन किया जाता था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ‘घर पर रहकर परिवार सहित योग करना’ को ही उचित बताया और लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। योगाभ्यास में करवाई जाने वाली क्रियाएं अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम शारीरिक रोगों के साथ मानसिक रोग जैसे चिंता, तनाव, अवसाद को भी दूर करने में सहायक सभी योग करवाए गए।
स्पीकर, सांसद और उपायुक्त ने भी किया योग
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद रतन लाल कटारिया और उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने घर पर ही योग किया। उन्होंने योग के दौरान शहरवासियों को संदेश दिया कि हर व्यक्ति को योग करने की आदत डालनी चाहिए। वर्तमान समय में व्यक्ति की दिनचर्या बदल गई है। ऐसे में धीरे-धीरे बीमारी लोगों को घेर लेती है। इससे बचने का एकमात्र उपाय है योग करना। योग से ही व्यक्ति निरोग रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें