फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टरों को सात दिन में खत्म करने की चुनौती देने वाले पंजाब से गायब, रोज हो रहीं वारदात : जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए राज्य में पुलिस प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गैंगस्टरों को 7 दिन में खत्म करने की चुनौती दी थी लेकिन अब वह खुद पंजाब से गायब हैं। जाखड़ रविवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जाखड़ ने आरोप लगाया कि वर्दीधारी अफसर नेताओं के लिए अवैध वसूली कर रहे हैं और पुलिस चुनाव लूटने में लगी है। अगर भाजपा सत्ता में आई तो इस अवैध वसूली पर नकेल कसी जाएगी और राज्य में शांति-व्यवस्था बहाल की जाएगी। प्रदेश में गैंगस्टर रोज कोई न कोई वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले एक महीने में हुई गोलीबारी, लूट, फिरौती मांगने जैसी गंभीर घटनाओं की सूची साझा करते हुए कहा कि शायद ही कोई दिन खाली गया हो जब कहीं गैंगस्टरों ने कोई वारदात न की हो। यह सब तब हो रहा है जब राज्य में 17 डीजीपी और 13 एडीजीपी स्तर के अधिकारी हैं।
जाखड़ ने कहा कि हरियाणा में सिर्फ एक डीजीपी है। पटियाला के पुलिस अधिकारी की वायरल ऑडियो पर पुलिस ने बिना किसी जांच के दो घंटे में ही उसे एआई जनरेटेड बता दिया। बेहतर होता कि अगर ऑडियो की निष्पक्ष जांच होती। जाखड़ ने भुल्लर मामले पर कहा कि वो केंद्र सरकार की ही एजेंसी थी जिसने पंजाब पुलिस के उस अधिकारी को पकड़ा जो जनता से अवैध वसूली कर रहा था। जाखड़ ने सीएम को जापान से लौटकर पंजाब की सुध लेनी चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस में एक नेता ने 350 करोड़ देकर ली सीएम की कुर्सी :
जाखड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में एक नेता ने 350 करोड़ रुपये देकर सीएम की कुर्सी ली थी। कांग्रेस में लूटने के लिए नेता बैठा रखे हैं जो अभी भी पार्टी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें