फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब के मेरिटोरियस स्कूलों में तीसरे दौर की काउंसलिंग जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मेरिटोरियस स्कूलों में तीसरे दौर की काउंसलिंग जारी है। इससे पहले दो काउंसलिंग की प्रक्रिया शिक्षा विभाग पूरी कर चुका है। इस दौरान जो सीटें खाली रही गईं थीं, उन पर दोबारा विभाग काउंसलिंग करवा रहा है। सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ क्वालिटी एजुकेशन फॉर पुअर एंड मेरिटोरियस स्टूडेंट्स पंजाब की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। सोसाइटी ने दाखिले के लिए 2667 उम्मीदवारों को काउंसलिंग में बुलाया है। आदेश में कहा गया है कि मेरिट के आधार पर ही विभाग की तरफ से यहां दाखिला दिया जा रहा है। काउंसलिंग के दौरान सीटें भर जाने पर तुरंत दाखिला प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। सोसाइटी ने योग्य उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर डाल दी है, जहां विद्यार्थी इसे चेक कर सकते हैं। काउंसलिंग के लिए सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा। अगर कोई उम्मीदवार देरी से आता है तो उसकी गैर हाजिरी में अगले उम्मीदवार को मौका दिया जाएगा। एससी व एसटी कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों के 10वीं में कम से कम 65 प्रतिशत अंक होने जरूरी है, जबकि बाकी सब कैटेगरी के लिए 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पोर्टल पर डिजी लॉकर डाउनलोड किया गया 10वीं का सर्टिफिकेट भी स्वीकार किया जाएगा, लेकिन उस पर स्कूल प्रिंसिपल के साइन व मुहर लगी होनी चाहिए। मेरिटोरियस स्कूलों में निजी व सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों के उम्मीदवारों के लिए 10 प्रतिशत सीटें आटा-दाल स्कीम के तहत आरक्षित की गई हैं, लेकिन उसके लिए उम्मीदवारों के पास नवीनतम आटा-दाल स्मार्ट कार्ड चाहिए। काउंसलिंग के दौरान सीट अलॉट होने पर विद्यार्थी को दो दिन के अंदर संबंधित स्कूल में जाकर रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें