पंचकूला। सेक्टर-21 में बीड़ी पीने के दौरान थिनर में आग लगने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पिंटू सेक्टर-21 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पिंटू परिवार सहित सेक्टर-21 स्थित कोठी में रहता था। वह कोठी में पेंट करने का काम करता था। इसलिए उसने थिनर की बाल्टी रखी हुई थी। रविवार रात को वह थिनर की बाल्टी के पास खड़ा था। उसने बीड़ी सुलगाकर माचिस नीचे फेंक दी। इसी दौरान थिनर में आग लग गई और वह चपेट में आ गया। उसके परिजन उसे उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक जांच के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। सोमवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल से मौत की जानकारी सेक्टर-21 पुलिस को दी गई है।