फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वाहन ने मारी टक्कर, धड़ से अलग होकर 100 फीट दूर मिला सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की पहचान करनाल असंध के गांव बाहरी निवासी के रूप में हुई, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला/रायपुररानी। देर रात रायपुररानी के गांव श्यामपुर के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि उसके धड़ से सिर 100 फीट दूर मिला। टकराने से सिर में गहरे चोट के निशान भी हैं। इसके अलावा आंतें भी बाहर निकली हुई मिलीं। बांह में भी चोट के निशान हैं। शव को रात में ही सेक्टर-6 मोर्चरी में रखवा दिया गया। युवक की पहचान करनाल असंध के बाहरी गांव निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके चाचा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात को व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना वायरल होने के बाद रायपुररानी निवासी योगेश कुमार ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही रात को स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचीं। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। साहिल वर्तमान में सेक्टर-31 पंचकूला में रह रहा था। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। साहिल के चाचा सोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल से एमएसई में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। काम खत्म होने के बाद साहिल त्रिलोकपुर रोड पर स्थित योगेश कुमार की डेयरी की देखरेख करता था। रविवार की रात करीब 10:30 बजे साहिल मोटरसाइकिल से डेयरी पर जा रहा था। जब वह श्यामपुर गांव के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन





युवक का सिर धड़ से करीब 100 फीट की दूरी पर मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। वाहन की गति तेज हो सकती है। इस कारण इतना दर्दनाक हादसा हुआ है। घटनास्थल पर अज्ञात वाहन के भी पार्ट भी मिले हैं। युवक के गले का गमछा पेड़ पर लटका हुआ था। शव को सेक्टर-6 मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - - सुखबीर सिंह, एसएचओ, रायपुररानी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें