फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सात ट्यूबवेलों से बिजली की तार काट ले गए चोर, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव नटवाल में 12 अक्तूबर की रात अज्ञात चोरों ने सात ट्यूबवेलों से बिजली की तार काटकर चोरी कर लीं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान और सिंचाई कार्य में बाधा का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता जगमाल सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी नटवाल ने पुलिस चौकी मौली में दी गई शिकायत में बताया कि 13 अक्तूबर की रात उनके खेत में लगे ट्यूबवेल से करीब 5 मीटर बिजली की तार अज्ञात लोगों द्वारा काटकर चुरा ली गई। जांच के दौरान पता चला कि जगमाल सिंह ही नहीं, बल्कि गांव के किरणपाल पुत्र राजपाल सिंह, ऋषि पाल पुत्र सूबे सिंह, रमेश कुमार पुत्र जगपाल, राजकुमार पुत्र जसवंत सिंह, रिंकू शर्मा पुत्र शेखर शर्मा, सतीश कुमार पुत्र हरपाल सिंह और महावीर सिंह पुत्र धर्मपाल सहित अन्य किसानों के ट्यूबवेल भी चोरों का निशाना बने हैं। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें