पंचकूला। हरियाणा रोडवेज मिनिस्टीरियल स्टाफ की ओर से औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के साइट नंबर-2 में बुधवार को दीपावली के उपलक्ष्य में परिवार मिलन समारोह हुआ। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द और एकता का परिचय देते हुए एक साथ दोपहर का भोजन किया तथा एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में रोडवेज विभाग के महाप्रबंधक सुखदेव सिंह, राहुल कादियान और सेवा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने पारिवारिक माहौल में उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रतन कुमार जांगड़ा और बीशपाल डिपो प्रधान ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। भविष्य में भी इसी तरह के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि कर्मचारियों में पारस्परिक सहयोग और सौहार्द की भावना बनी रहे।