फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कपूर वाटिका हर्बल पार्क से चोरों ने काटे 15 पेड़, 12 ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। कपूर वाटिका हर्बल पार्क मल्लाह की सरकारी वन भूमि से चोर 15 विविध पेड़ काटकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुनील कुमार रेंज ऑफिसर पिंजौर ने बताया कि सूर्यभान चौकीदार कपूर वाटिका हर्बल पार्क मल्लाह ने दीपक कुमार वन रक्षक, भूपेन्द्र सिंह वन दरोगा को जानकारी दे दी है। रेंज ऑफिसर ने दरोगा को बताया कि 30 अप्रैल की रात वह पूरे पार्क का चक्कर लगाकर आ गए थे और उन्हें नींद आ गई थी। अगली सुबह जब करीब 6 बजे उठे तो उनके सिर में दर्द हो रहा था और उल्टी भी हुई। इसके अलावा उनका मोबाइल फोन भी गायब मिला। इसके बाद उन्होंने जब हर्बल पार्क का चक्कर लगाया तो देखा कि पार्क में से पेड़ काटे हुए थे। जांच में पता चला कि चोरों ने कुल 15 पेड़ काटे हुए थे। इनमें से 12 पेड़ चोरी हो गए थे और तीन वहीं पड़े हुए थे। उन्होंने आशंका जताई कि उनको कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर यह चोरी की वारदात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें