फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला जिला अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अपर्णा भारद्वाज ने बताया कि वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को जिला न्यायालय परिसर, पंचकूला और कालका न्यायालय में लगाई जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य समझौता और आपसी सहमति के माध्यम से लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण और शीघ्र निपटान के लिए एक मंच प्रदान करना है। ये अदालतें न्यायालयों पर बोझ को कम करने और सभी के लिए न्याय को सुलभ और सस्ता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लोक अदालत के प्रभावी और सुचारू संचालन के लिए पंचकूला और कालका में न्यायालय परिसर में आठ समर्पित बेंचों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें