फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ताले तोड़कर ज्वेलरी सहित 25 हजार रुपये चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। मॉडल टाउन कालोनी स्थित एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का निवासी है और पिंजौर के मॉडल टाउन स्थित मकान में किराये पर रहता है। वह 6 अक्तूबर को अपने पैतृक गांव गया था। इस दौरान मकान मालिक ने फोन कर उसे घर में चोरी होने की सूचना दी।
विज्ञापन

वापिस पिंजौर लौटने पर उसने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर बैड के अंदर रखे सूटकेस से सोने की गले की चेन, मंगलसूत्र, कानों की झुमकी व बालियां, दो सोने की अंगूठियां, बच्चे का सोने का लॉकेट, चांदी की दो पायल, चांदी की एक चेन और 25 हजार रुपये नकद गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें